दोस्तो घोस्टिंग का मतलब है कि कोई व्यक्ति अपने दोस्त या प्यार करनेवाले को रिप्लाई करना बंद कर देता है अचानक से दूर चला जाता हैं बिना बताए उसको घोस्टिंग कहते है ।ऐसे होने पर बहुत दुख होता हैं परेशानी होती हैं। जो इंसान ऐसा करता हैं उसको आपसे कोई रिश्ता नहीं रखना होता है इसलिए ऐसा करता हैं,कुछ लोग बात करके रिश्ता या दोस्ती नहीं तोड़ पाते तो इस तरह का कदम उठाते है ghosting का ।
मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है मेरे बचपन के दोस्त ने मुझे ब्लॉक किया 😭 मैने उससे संपर्क करने की बहुत कोशिश की पर उसने आजतक कुछ नहीं बोला । मेवाज अपनी ghosting की कहानी बताने वाला हु टोह आप ध्यान से पढ़ें ।
साल २०२२ था गर्मियों का सीजन था सबकुछ ठीक हो रहा था क्योंकि कोरोना वायरस था उसका असर कम होता जा रहा था 😷 मास्क भी उतर चुके थे सबके मुंह से । हम सब दोस्त अब रोज मिलते थे बाते करते थे बहुत खुश थे कि कोरोनावायरस अब खत्म हो चुका है। हम सब दोस्त ऋतिक नाम के एक दोस्त के घर पे बैठा करते थे उसके घर में बहुत बड़ा LCD टीवी था उसमें हम फिल्में देखते थे । पर एक दिन मैने गौर किया कि ऋतिक के घर में सामान कम दिखाई दे रहा है बेड भी नहीं था । मैने ऋतिक से पूछा घर का सामान कहा है? टोह उसने कहा हम घर के ऊपर एक माला बना रहे है इसलिए सामान कम कर रहे है।
कुछ दिन बाद ऋतिक ने कहा में गांव जा रहा हूं दो महीने के लिए जाने से पहले उसने मुझसे और मेरे एक दोस्त से पैसे मांगे थे उसका फोन खराब था उसकी रिपेयरिंग के लिए उसने बोला था जल्द ही लौटा दूंगा ।
दो महीने में हमने उसको फोन किया पर फोन लगता नहीं था , हमने सोचा कि गांव में नेटवर्क का प्रॉब्लम होगा ,जब वह गांव से आएगा तब मिलेंगे उससे ।
ऐसे ही बहुत दिन बीत गए ऋतिक वापस नहीं आया । पर एक हम उसके घर के बाहर से गुजर रहे थे तो हमने कुछ ऐसा देखा कि हमारे होश उड़ गए । उसके घर पर एक नोटिस लगा था जिसमें बैंक का कुछ पैसा नहीं देने पर करवाई होगी ऐसा कुछ लिखा था ७ लाख रूपए का कर्जा ऋतिक के घरवालों ने नहीं चुकाया था इसलिए वह लोग भाग गए थे , ऐसा हमने सोचा हमको बहुत बुरा लगा । उसने इतनी बड़ी बात हमसे छुपाई ।
ऋतिक को शायद लगा होगा कि बैंक वालों को हम उसका पता दे देंगे इसलिए वो हमारे कॉल्स और मेसेज रिप्लाई नहीं दे रहा था । पर हम उसके दोस्त थे हमलोग क्यों बताते हम टोह अपने दोस्त को ही बचाते। उसको हमारे ऊपर भरोसा ही नहीं था ।
हम सब दोस्तो ने नए नए नंबर से उसको कॉल्स किए पर वह unkhown कॉल्स उठाता ही नहीं था । एक बार उठाया था पर मैने बोला सोहेल बोल रहा हु उसने कहा में किसी सोहेल को नहीं जानता और कॉल काट दिया । उसके ऐसे बर्ताव से हम सब आज भी परेशान हैं पता नहीं वो कहा है? क्या करता हैं? उसकी एक फ्रेंड ने उसको अपनी शादी की फोटो भेजी थी ऋतिक ने शादी की । मैने जब उसकी फ्रेंड से ऋतिक के बारे में पूछने को कहा उसने हा बोला पर वह अपनी फ्रेंड का भी कॉल नहीं उठा रहा हैं।
अगर उसको हमसे कोई नाराजी थी तो बैठ के बात करना चाहिए था नाकी ऐसे ghost करना चाहिए बहुत बुरा लगता हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें