विपुल के रावल द्वारा निर्देशित टोनी मूवी 2019 में रिलीज़ हुई थी। पर थियेटर में रिलीज़ नहीं हो पाई बॉलीवुड माफिया की वजह से इसको यूट्यूब पर २० ऑक्टब्यूर २०२० अपलोड किया गया ।यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें चार मनोविज्ञान के छात्रों की कहानी दिखाई गई है, जो एक चर्च के कॉन्फेशन बॉक्स में कैमरा लगाते हैं और एक सीरियल किलर की बातें सुनते हैं। जब वे टोनी से मिलते हैं, तो उनकी जिंदगी एक अनोखे मोड़ पर आ जाती है।
कलाकार : यशोधन राणा , ध्रुव सोरन , मनोज चंदीला , जीनल बेलनी , अक्षय वर्मा , महेश जिलोवा , कबीर चिलवल ।
फिल्म का प्रकार : सस्पेंस थ्रिलर
समीक्षा : फिल्म में एक भी गाना नहीं है।फिल्म काफी वास्तविक लगती है बेकार में ऐक्शन सिन नहीं डाला गया है। कहानी काफी अच्छी है उत्सुकता बढ़ाती हैं। फिल्म में हमे किलर कौन हैं ये पता होता हैं पर आखिर में एक राज है उसको छुपाने में निर्माता ने अच्छी कोशिश की है। साफ सुथरी फिल्म है गाली गलोज नहीं है अश्लीलता और बेकार के आयटम सोंग नहीं है।
डायलॉग: फिल्म के डायलॉग काफी अच्छे हैं मजबूत है
मेरी तरफ से फिल्म को ⭐⭐⭐⭐⭐ आप सबको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म की शुरुवात में यह लिखा हुआ आता है अगर आपको यह फिल्म पसंद आई तो आप अपनी खुशी से पैसे दे सकते है या इसपर चलने वाले विज्ञापन को देखे skip ना करे ।निर्माता के बैंक डिटेल्स d iscription गए है। यह फिल्म जागरण फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था लोगो को काफी पसंद आई थी ।
विवाद : ईसाई समाज ने निर्माता पर coplaint की थी क्योंकि फिल्म के पोस्टर में ईसाई धर्म के पवित्र क्रॉस को दिखाया गया था गलत अवस्था में ।
यह फिल्म थियेटर में रिलीज़ इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि बॉलीवुड के बड़े निर्माता को यह फिल्म पसंद आई थी उन्होंने विपुल रावल को कहा हम लोग यह फिल्म फिर से बनायेंगे बड़े एक्टर्स को लेके विपुल जी ने मना किया था ।इसलिए बॉलीवुड माफिया ने रिलीज नहीं होने दिया टी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें